:
Breaking News

स्विट्जरलैंड में सस्ता नशा।’ पर तौलिए में बनाया ऐसा वीडियो, भारत में मच गया हंगामा!

top-news

स्विट्ज़रलैंड गईं थीं लड़कियां, छत पर तौलिए में बनाया ऐसा वीडियो, भारत में मच गया हंगामा!

 


नई दिल्ली-:  सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं होटल में मिलने वाले तौलिया वाले ड्रेस को लपेटकर बाहर छत पर आ गई हैं और हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर नाच रही हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अरिशा और अमिता शर्मा ने शेयर किया है, जिसमें वो दोनों भी नजर आ रही हैं। वीडियो का कैप्शन है,‘स्विट्जरलैंड में सस्ता नशा।’ वहीं, वीडियो ऊपर लिखा है, ‘यह अहसास कि हमारी उम्र बढ़ती ही जा रही है, लेकिन हमारा जीवन नहीं।’ इनका मतलब है कि उम्र भले ही बढ़ रही है, लेकिन इनकी लाइफ युवा लड़कियों के जैसी ही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक काले ड्रेस में महिला कैमरे के सामने आती है, जिसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल है। इसके बाद अन्य महिलाएं भी अपनी मस्ती में नाचते हुए सामने आती हैं। उन्होंने होटल में मिलने वाले तौलिए जैसे ड्रेस को पहन रखा है। बैकग्राउंड में फिर हेराफेरी फिल्म का गाना ‘ऐ मेरी जोहराजबीं’ चल रहा है, जिस पर ये महिलाएं जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। हैरत की बात तो ये है कि इनमें लगभग सभी महिलाएं 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं। लेकिन इनके मस्ती को देखकर ऐसा लगता है मानों ये अभी कॉलेज जाने वाली स्टूडेंट्स हों। ये महिलाएं वाकई में जिंदादिली की मिशाल हैं। महिलाओं का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 54 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है। सैकड़ों की संख्या में कमेंट्स भी आए हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के कमेंट्स को पढ़ने के बाद ऐसा लगता है कि इस वीडियो ने भारत में हंगामा मचा दिया है, क्योंकि वे सभी अपनी लाइफ को भी इन महिलाओं की तरह ही एन्जॉय करना चाहती हैं। हालांकि, कुछ कमेंट्स में इन महिलाओं के ऊपर कई तरह के सवाल भी खड़े किए गए हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए माही ने लिखा है कि असल में 40 साल के बाद ही उम्र शुरू होती है। उसके पहले की जिंदगी में तो सिर्फ रिसर्च चलता रहता है। वहीं, ऐश्वर्या नाम की लड़की ने अपनी सहेली को टैग करते हुए कमेंट किया है कि क्या हम ऐसा कुछ तुम्हारे बैचलर ट्रिप में प्लान कर सकते हैं? तो मितुषी ने अपनी दो सहेलियों को टैग करते हुए लिखा है कि अपनी पागलपंती याद आ गई। वहीं, सिम्पल गुप्ता नाम की लड़की ने कमेंट किया है कि महंगी जगह पर जाकर सस्ता नशा करने का मजा ही कुछ और है। जबकि रूबी नाम की महिला ने कमेंट किया है कि मैं अपनी जिंदगी में ऐसे पागलपंती वाले ग्रुप को बहुत मिस करती हूं। एक यूजर रुख्शाना बेग ने लिखा है कि बकवास है ये वीडियो।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *