Breaking News
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
अमेरिका ने जब्त किया वेनेजुएला राष्ट्रपति मादुरो का प्राइवेट जेट

- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 03 Sep, 2024
अमेरिका ने जब्त किया वेनेजुएला राष्ट्रपति मादुरो का प्राइवेट जेट
वाशिंगटन,। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका वेनेजुएला पर एक्शन मोड में आ गया है। इस कड़ी में अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पर्सनल जेट डसॉल्ट फाल्कन 900ईएक्स को जब्त कर लिया है। 13 मिलियन डॉलर मूल्य के इस विमान को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में ले जाया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने तर्क दिया है कि इसे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से खरीदा और निर्यात किया गया था। यह विमान वेनेजुएला की एक सैन्य सुविधा के लिए था लेकिन इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भी किया जाता था जिससे मादुरो की पहुंच और बढ़ गई थी।
अटॉर्नी जनरल ने कहा कि अमेरिका उन लोगों का पीछा करना जारी रखेगा जो हमारे प्रतिबंधों और निर्यात नियमों का उल्लंघन करते हैं ताकि उन्हें अमेरिका की सुरक्षा को नुकसान करने लिए अमेरिकी संसाधनों का उपयोग करने से रोका जा सके। ‘द जेट’ की तुलना वेनेजुएला के एयरफोर्स वन के साथ की जाती है। इसका इस्तेमाल मादुरो और दूसरे हाई रैंकिंग वाले वेनेजुएला के अधिकारी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आवागमन के लिए करते हैं। डसॉल्ट फाल्कन 900ईएक्स एक मशहूर निजी जेट है जो अपनी लंबी दूरी की क्षमताओं के लिए जाना जाता है। डसॉल्ट फाल्कन 900ईएक्स में कई खूबियां हैं जिसकी लंबाई 66.4 फीट, पंखों का फैलाव 63.4 फीट और अधिकतम क्रूज़िंग स्पीड 482 नॉट है। यह 4,500 समुद्री मील तक यात्रा कर सकता है और 51,000 फीट की सेवा सीमा तक पहुंच सकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *