:
Breaking News

वाशिंगटन-: पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने राजनीतिक लाभ के लिए पवित्र भूमि का अपमान किया है- हैरिस

top-news

वाशिंगटन-: अमेरिका की उपराष्ट्रपति ओर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने ‘अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री’ की अपनी यात्रा के दौरान इस पवित्र भूमि का अपमान किया है। ट्रंप ने अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री’ में चुनाव प्रचार गतिविधियों पर संघीय प्रतिबंध लागू होने के बावजूद वहां तस्वीरें खिंचवाईं और उसे प्रकाशित भी किया।
हैरिस ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट में उन खबरों का हवाला देते हुए दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान दल से जुड़े लोगों ने कब्रिस्तान के एक कर्मचारी के साथ विवाद किया और अगफान युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों के स्मारक से जुड़े नियमों के बारे में याद दिलाए जाने के बावजूद कब्र के पास ट्रंप की तस्वीरें लीं और वीडियो भी बनाया गया। हैरिस ने आगे कहा कि मैं यह साफ कर दूं कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने राजनीतिक लाभ के लिए पवित्र भूमि का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आर्लिंगटन एक पवित्र स्थान है, जहां लोग वीर अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने जाते हैं। यह राजनीतिक स्टंट करने का स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रंप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपना फायदा देखने के अलावा कुछ भी समझने में असमर्थ हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *