Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले कई अकाउंट को एलन मस्क ने किया सस्पेंड
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 31 Aug, 2024
आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले कई अकाउंट को एलन मस्क ने किया सस्पेंड
नई दिल्ली -: एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसके मालिक एलन मस्क ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लोगों पर गंभीरता दिखाते हुए कई अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं।उसने हाल ही में भारतीय, अफ्रीकी और यहूदी पर जातिवादी और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर नस्लीय, सांप्रदायिक और अन्य भेदभावपूर्ण टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पिछले कुछ समय में कई अकाउंट्स पर भारतीय, अफ्रीकी और यहूदी लोगों के खिलाफ अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणियां की गई थीं, जो न केवल इन समुदायों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही थीं, बल्कि प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और सम्मान को भी प्रभावित कर रही थीं। गौरतलब है दें कि यह अकाउंट यूके के कमीडियन बैरी स्टैनटन के नाम पर बना फर्जी अकाउंट था। इसके करीब 2 लाख फॉलोअर्स थे। ट्विटर ने अपनी नीतियों में बदलाव करते हुए स्पष्ट किया है कि जातिवादी और भेदभावपूर्ण सामग्री की कोई भी स्वीकृति नहीं होगी। इससे पहले ट्विटर ने अपनी कॉन्टेंट पॉलिसी को अपडेट किया था, जिसमें नफरत भरी टिप्पणियों और भेदभावपूर्ण स्पीच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की गई थी। ट्विटर ने उन अकाउंट्स पर कार्रवाई की है जो बार-बार नफरत भरी टिप्पणियां कर रहे थे। इन अकाउंट्स को स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है और इनके पोस्ट और कमेंट्स को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। ट्विटर ने यूजर्स को अपमानजनक सामग्री की रिपोर्ट करने की सुविधा प्रदान की है। इसके अतिरिक्त प्लेटफॉर्म पर बेहतर मॉडरेशन प्रणाली लागू की गई है, ताकि भेदभावपूर्ण कॉन्टेंट को जल्दी से हटाया जा सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







