Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
मिनियापोलिस-: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए इन पर्सन वोटिंग शुरू
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 21 Sep, 2024
मिनियापोलिस। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक मतदान 5 नवंबर को होना है। इससे पहले इन पर्सन वोटिंग शुरू हो गई है। मिनेसोटा, साउथ डकोटा, और वर्जीनिया जैसे राज्यों में लोग मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं। अक्टूबर के मध्य तक करीब एक दर्जन और राज्यों में इसी तरह व्यक्तिगत रूप से वोटिंग की शुरुआत की जाएगी। इस बार की इन पर्सन वोटिंग का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि यह अमेरिकी राजनीति के उथल-पुथल भरे दौर के बाद हो रही है। राष्ट्रपति जो बाइडन दौड़ से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से मैदान में हैं। इन पर्सन वोटिंग की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दिन संभावित भीड़ और अराजकता से बचाव करना है। इस व्यवस्था के तहत, पहले से ही वार्ड स्तर पर पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां अशक्त और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अमेरिका में इस बार का चुनाव राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है, और दोनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







