:
Breaking News

ढाका-: पहली बार सेना मुख्यालय पहुंचे यूनुस, जनरल ने किया स्वागत

top-news

ढाका। बांग्लादेश अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने पहली बार सेना मुख्यालय का दौरा किया जहां उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई। सेना मुख्यालय पहुंचने पर सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने यूनुस का स्वागत किया। यूनुस द्वारा दिए गए निर्देश सामूहिक रूप से भविष्य की कार्य योजना के निर्माण और इन्हें लागू करने के लिए प्रभावी भूमिका निभाने में बहुत मददगार होंगे।

विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन, गृह सलाहकार रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी, रक्षा एवं राष्ट्रीय एकता के मामलों के यूनुस के विशेष सहायक रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल हाफिज, कैबिनेट सचिव महबूब हुसैन, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख और कई कानून प्रवर्तन और बांग्लादेश की खुफिया एजेंसियों के प्रमुख भी वहां मौजूद थे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *