Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमास-इजराइल युद्ध को लेकर भारत कर रहा पहल-"गांजा के हालात हमारी सबसे बड़ी चिंता"- जयशंकर
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 10 Sep, 2024
हमास-इजराइल युद्ध रुकवाने भारत की तरफ देख रही दुनिया
जीसीसी बैठक में जयशंकर बोले-गाजा के हालात हमारी सबसे बड़ी चिंता
रियाद,(एजेंसी)। रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म के लिए दुनियाभर के देश भारत की और उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीएम मोदी का संदेश देने मास्को गए हैं। वहीं हमास-इजराइल जंग खत्म करवाने के लिए भारत की मध्यस्थता की मांग उठती रही है। इस बीच रियाद में हुई जीसीसी बैठक में भारत ने इस जंग को लेकर साफ कहा कि गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच पिछले कई महीनों से जंग जारी है। इस लड़ाई में करीब 40 हजार फलस्तीनी आम नागरिक मारे गए हैं। इसे लेकर जयशंकर ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मुस्लिम देशों के नेताओं के साथ बैठक में कहा कि गाजा के मौजूदा हालात अब हमारी सबसे बड़ी चिंता है। इस संबंध में भारत का रुख सैद्धांतिक और एक समान रहा है। हम आतंकवाद जैसी घटनाओं की निंदा करते हैं, लेकिन बेगुनाह नागरिकों पर हुई बमबारी से लगातार हो रही मौतों से हमें गहरा दुख है। जयशंकर ने कहा कि किसी भी कार्रवाई में मानवीय कानून के सिद्धांतों को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द जंग रोकने का समर्थन करते हैं।
जयशंकर ने कहा कि भारत दो-राष्ट्र समाधान के जरिये फिलिस्तीन के मसले के समाधान के लिए खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत ने फलस्तीनी संस्थानों और क्षमताओं के निर्माण में भी योगदान दिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि जहां तक मानवीय स्थिति का सवाल है, हमने राहत प्रदान की है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी को अपना सहयोग बढ़ाया है। जीसीसी एक प्रभावशाली समूह है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, कतर और कुवैत जैसे देश शामिल हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में जीसीसी देशों के साथ भारत का कुल व्यापार 184.46 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। जीसीसी बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गाजा में मौजूदा स्थिति को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र में जल्द से जल्द जंग खत्म कराने का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक वार्ता के लिए पहली भारत-जीसीसी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेना उनके लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह बैठक न केवल उपलब्धियों पर विचार करने का अवसर है, बल्कि भविष्य के लिए एक महत्वाकांक्षी और दूरगामी मार्ग तैयार करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बीच संबंध हमारे रिश्तों की नींव हैं। करीब 90 लाख भारतीय यहां रहते हैं, जो हमारे बीच एक जीवंत सेतु का काम करते हैं। हम उनके कल्याण और सुविधा देने के लिए आपको शुक्रिया अदा करते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







