:
Breaking News

कन्नौज -: हादसे में पलटे ट्रक से तेल लूट ले गये ग्रामीण

top-news

कन्नौज में पलटे ट्रक से तेल के पीपे लूटने का मामला सामने आया है। एक हादसे में ट्रक पलट गया था, जिसमें ट्रक चालक भी घायल हो गया था। जैसे ही पास के ग्रामीणों को पीपे पड़े होने की जानकारी मिली तो बजाय घायल चालक की मदद करने के मौके पर पहुंच तेल लूट ले गये। तेल भरे पीपे लूटने का यह मामला कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के पास सामने आया। यहां लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर जयपुर से बिहार तेल के पीपे लेकर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया था और ब्रांडेड कंपनी के तेल के सभी पीपे सड़क किनारे खाई में गिर पड़े। हादसे की जानकारी पर जब तक यूपीडा की टीम या पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती उससे पहले पास के ग्रामीण आ गये और घायल ड्राईवर को छोड़ तेल के पीपे लूटकर भाग गये। थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार करवाया। इलाज के बाद ट्रक के पास पहुंचे चालक हीरालाल ने पुलिस पर कोई मदद न करने का आरोप लगाया है। उसने बताया की ग्रामीण 50 से ज्यादा पीपे ले गये।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *