Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hariyana -: कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई और नहीं : पीएम मोदी
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 25 Sep, 2024
गोहाना । हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोहाना में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी देश में और कोई नहीं है...। गोहाना में रैली को संबोधित कर पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा भाजपा का संकल्प पक्की गारंटी होता है। भाजपा जो कहती है, उस काम को करके दिखाती है। हरियाणा में भी हर वायदे तेजी से जमीन पर उतरने में पूरी भाजपा जीन जान से जुटी जाएगी। बस आपको पांच अक्टूबर को हमारे इन सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है। लगातार तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाना है। कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया, लेकिन कांग्रेस ने कभी देश की बेटियों की चिंता नहीं हुई। जब मैं आया तब मैंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया, जिससे हरियाणा को फायदा हुआ। पहले 1000 बेटों पर 866 बेटियां थी, लेकिन अब 1000 पर 914 बेटियां हैं। हरियाणा भाजपा नारी शक्ति को और सशक्त करने के लिए और अच्छा काम कर रही है।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासित हर राज्य में उनके मुख्यमंत्री झगड़ों में उलझे हुए हैं, कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों को जनता की तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है। कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम आपस में लड़ रहे हैं। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश का भी यहीं हाल हैं। इसलिए हरियाणा को भी बहुत सावधान रहना चाहिए। गलती से भी कांग्रेस आ गई तब अपने झगड़ों में हरियाणा को बर्बाद कर देगी। यहां पर कांग्रेस में जिस तरह झगड़े बढ़ रहे हैं, पूरा हरियाणा देख रहा है। कांग्रेस को वोट देना यानी हरियाणा के विकास को दांव पर लगाना है।पीएम मोदी ने कहा कि आरक्षण का विरोध कांग्रेस के डीएनए में हैं। इसलिए हम देखते हैं कि कांग्रेस के शाही परिवार की चौथी पीढ़ी भी आरक्षण का विरोध कर रही है। इसलिए आपको सावधान रहना होगा। भाजपा ने वंचित और पिछड़े समाज को हरियाणा में यहां आगे बढ़ाया है। हमारे ओबीसी वर्ग से आने वाले नायब सैनी को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया। सैनी एक किसान-मजदूर का बेटा है। इनके दरवाजे लोगों के लिए चौबीस घंटों के लिए खुले रहते हैं। कांग्रेस सरकार अस्थिरता के लिए भी जानी जाती है।मोदी ने कहा कि कांग्रेस दलितों, पिछड़ों, शोषितों के साथ भी धोखा किया है। आजकल कांग्रेस के भीतर सिर-फुटौव्वल हो रही है, ये कांग्रेस के पुराने पापों का ही परिणाम है। 2014 में जब हुड्डा यहां सीएम हुआ करते थे, तब ऐसा कोई साल नहीं था जब दलितों के साथ अन्याय नहीं हुआ। अनेक दलितों के साथ अन्याय हुआ। हर कोई जानता था कि दलितों के खिलाफ कांग्रेस खाद-पानी देती है। आज हरियाणा का दलित समाज फिर हरियाणा के अंदर कांग्रेस का जो ड्रामा चल रहा है, उस ड्रामे को अच्छी तरह देख रहा है। कांग्रेस ने हमेशा ही गरीब और पिछड़ों को विकास से बाहर रखा है। जब-जब कांग्रेस सरकार से दूर रही है तब-तब गरीबों को उनका हक मिला है, जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है गरीबों और दलितों का हक छीना गया है।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इनके साथियों को जम्मू कश्मीर में शांति पसंद नहीं हैं। कांग्रेस फिर से धारा 370 वापस लाना चाहती है। आतंक और अलगाववाद को फिर से हवा देना चाहती है। ऐसी कांग्रेस को आप हरियाणा के लोग सबक सिखाएंगे, ये मुझे पूरा भरोसा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







