:
Breaking News

महोबा (यूपी)-कबरई थाना पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg


महोबा यूपी -पुलिस अधीक्षक महोबा अपर्णा गुप्ता के निर्देशन पर जनपद महोबा में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन से सम्बन्धित अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग/गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में आज दिनांक 11.09.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक कुमार दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कबरई नागेन्द्र कुमार नागर द्वारा गठित की गई। उ0नि0 प्रशान्त दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र बृजकिशोर सिंह गौतम उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं0 03 सिचाँई कालोनी चल्ला रोड थाना लवकुशनगर जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) हाल पता मो0 बिच्छू पहाड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद करते हुए माँ भद्रकाली डिग्री कालेज कस्बा व थाना कबरई के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 252/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-



               ओमप्रकाश पुत्र बृजकिशोर सिंह गौतम उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं0 03 सिचाँई कालोनी चल्ला रोड थाना लवकुशनगर जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) हाल पता मो0 बिच्छू पहाड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा।



गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-



1. उ0नि0 प्रशान्त दीक्षित 
2. कां0 अमित कुमार कुशवाहा 
3. कां0 अंकुश पाल

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *