:
Breaking News

महोबा -: महुआ से इटौरा बुजुर्ग सड़क में बना तालाब मौत को दे रहा दावत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पनवाड़ी महोबा-: तीव्र मोड़ के पास पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के किनारे लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है जो साक्षात मौत को आमंत्रण देता नजर आता है। गड्ढे के आगे तीखा मोड़ एवं तीव्र ढलान होने के चलते प्रतिदिन कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। 75 फीसदी सड़क के  किनारे कट जाने से चार पहिया वाहन को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया की राजपूत तालाब के पास तीव्र मोड़ है फूलसिंह राजपूत महुआ प्रधान के द्वारा अपने ही खेत में खेत तालाब बनवा दिया जिस वजह से पानी का कटान उसी तालाब की तरफ है और पानी के तेज बहाव के कारण सड़क किनारे की मिट्टी कट गई और बड़ा गड्ढा हो गया है अगर कोई चालक ध्यान नही दे तो 20 फिट गहराई के इस तालाब में गिरकर किसी दुर्घटना को इनकार नहीं किया जा सकता है कैसे बना गहरा गड्ढा
किसान द्वारा तीव्र मोड़ के पास अपने खेत में खेत तालाब का निर्माण करवाया जिस वजह से सड़क का पानी उसी जगह से होकर तालाब में जाता है जिस वजह से सड़क किनारे मिट्टी का भारी भारकंप कटान हो गया जो आज बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है एटावरा बुजुर्ग से महुआ पढ़ने जाते बच्चों से भरा वहन भी उधर से ही निकलता है

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *