Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
मूक बच्चे की आवाज बनी महोबा पुलिस,खोये बच्चे को परिवार से मिलाया
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 07 Sep, 2024
“मूक बच्चे की आवाज बनी महोबा पुलिस घर से दूर चले आये बच्चे को उसके परिवारजनों से मिलाया, परिवार में लौटी खुशियां।
महोबा (उ प्र)-पुलिस अधीक्षक महोबा अपर्णा गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद महोबा में संचालित डायल 112 पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल आपात सहायता उपलब्ध कराई जाती है व इसी दौरान विभिन्न सराहनीय कार्यों का सम्पादन पूर्ण मनोयोग एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया जाता है।
इसी क्रम में दिनांक 05.09.2024 को समय रात्रि करीब 22.32 बजे थाना कोतवाली नगर महोबा में संचालित पीआरवी 5821 को इवेन्ट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि झलकारी बाई तिराहे के पास एक बच्चा मिला है जो गूंगा है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक प्रतीत नहीं हो रही है । इस सूचना पर पीआरवी वाहन 5821 तत्काल मौके पर गयी, इस दौरान डायल 112 में कॉल कर सूचित करने वाले कॉलर राज जी ने बच्चे को पीआरवी के सुपुर्द किया।
पीआरवी कर्मियों ने आस पास के लोगो से पता किया, इसी पूछताछ के क्रम में अथक प्रयास करते हुए गुमशुदा बच्चे को सुभाष चौकी थाना कोतवाली के पास लाकर भी बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी की गई, इस दौरान जानाकरी प्राप्त हुई कि ये लड़का माया डीजे के घर का है, इस पर बताए गए पते पर जाकर उसके परिवारी जनों को समझाया गया व बच्चे को परिवार वालो को सुपुर्द किया गया । इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने पीआरवी कर्मियों व यूपी 112 परियोजना की भूरी भूरी प्रशंसा की है।
पीआरवी स्टाफ- पीआरवी 5821
कमाण्डर– कां0 नीलकमल राय, सब कमांडर- कां0 हिमांशु, पायलट- हो0गा0 सुरेंद्र कुमार
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







