:
Breaking News

महोबा पुलिस ने नवजात शिशु की बचाई जान

top-news

एक मां जैसा प्यार-दुलार, चाहे दिन हो या रात, शहर हो या देहात, बुजुर्ग हो या नवजात महोबा पुलिस है सबके साथ।




 जनपद महोबा की पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन एवं नेतृत्व में जनपदवासियों को उनकी त्वरित सहायता प्रदान कर उनकी सुरक्षा करते हुए हर सम्भव मदद किये जाने के लिये जनपद महोबा पुलिस सदैव तत्पर रहती है।
ऐसा ही एक प्रकरण संज्ञान में आया है जहां थाना कुलपहाड़ प्रभारी निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह के कस्बा बड़ापुरा के निवासी ने काल कर सूचित किया कि एक अज्ञात नवजात शिशु बड़ी माता मंदिर के पास बड़ापुरा कस्बा थाना कुलपहाड़ में एक कपड़े में लिपटा पड़ा हुआ है, कृपया उचित कार्यवाही करें।

इस सूचना पर तत्काल थाना कुलपहाड़ में तैनात उ0नि0 दिनेश तिवारी और हेड कांस्टेबल सुमित कुमार को मौके पर भेजा गया, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए नवजात बच्चे को लेकर नजदीकी सीएचसी कुलपहाड़ में एडमिट कराया, जिससे नवजात बच्चे की जान बचायी जा सकी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बच्चों की देखरेख करने वाली संस्था चाइल्ड केयर हेल्पलाइन 1098 में कॉल कर इसकी सूचना दी, जिससे चाइल्ड हेल्पलाइन की परामर्शदात्री सीमा यादव सीएससी कुलपहाड़ में आयी। पुलिस टीम ने नियमानुसार बच्चे को सकुशल व स्वस्थ अवस्था में उनके सुपुर्द किया एवं एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल महोबा के लिए भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा बच्चे के जैविक माता-पिता की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से नवजात बच्चे की जान बचायी जा सकी है, स्थानीय लोगों ने जनपद महोबा पुलिस की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *