:
Breaking News

हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी गठबंधन में लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

top-news

हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी गठबंधन में लड़ेंगी विधानसभा चुनाव 




नई दिल्ली-: हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मानना है कि विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी से गठबंधन फायदे का सौदा हो सकता है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के इस प्रस्ताव को लेकर सभी नेता एकमत थे। बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में चुनावों से पहले ही कुछ बड़े नेताओं में मनमुटाव की खबरें आ रही हैं जिनमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपनी राय रखते हुए कहा कि सूबे में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से कांग्रेस को फायदा होगा और अगर दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ती हैं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *