:
Breaking News

प्रयागराज -: खड़ी ट्रक में भिड़े बाइक सवार, दो की हालत गंभीर

top-news

प्रयागराज -: खड़ी ट्रक में भिड़े बाइक सवार, दो की हालत गंभीर




बारा प्रयागराज, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी नारीबारी के हिनौती में खराब खड़ी ट्रक में टकराने से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।
 क्षेत्र के कपड़ौरा निवासी राहुल 30 पुत्र राजनारायण उर्फ पंडा अपने मामा के लड़के 
 आशीष 22 पुत्र रजोल निवासी बघोलवा थाना क्षेत्र कौंधियारा के साथ शाम लगभग 7 बजे वापस अपने घर वापस लौट रहा था। नारीबारी के आगे हिनौती के पास पहले से खराब एक ट्रक में तेज गति से जा भिड़े। सूचना पर पहुंचें चौकी प्रभारी अनुराग एम्बुलेंस से घायलों को निजी अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने पर यस आर यन प्रयागराज रेफर किया गया। वही स्वरूप रानी हास्पिटल में राहुल पुत्र चंदरभान निवासी कपड़ौरा का इलाज चल रहा है दूसरी तरफ राहुल के मामा के लड़के आशीष उर्फ दिनेश निवासी बाघोल की रास्ते मे ही मौत हो गयी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *