:
Breaking News

नई दिल्ली-:उप वायुसेना प्रमुख बनाए गए एयर मार्शल तेजिंदर सिंह

top-news

नई दिल्ली-:उप वायुसेना प्रमुख बनाए गए एयर मार्शल तेजिंदर सिंह 




रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी


नई दिल्ली -: एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने रविवार को भारतीय वायुसेना के उप वायुसेना प्रमुख (डीसीएएस) का पदभार संभाल लिया है। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। पदभार ग्रहण करने के बाद एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने वायु सेना मुख्यालय (वायु भवन) में राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर पुष्प चक्र अर्पित किया और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। एयर मार्शल तेजिंदर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 13 जून 1987 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया था। मंत्रालय के बयान के अनुसार, एयर मार्शल तेजिंदर सिंह के पास 4,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है और वे श्रेणी ए योग्य फ्लाइंग प्रशिक्षक हैं। उन्होंने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। एयर मार्शल ने एक लड़ाकू स्क्वाड्रन, एक रडार स्टेशन और एक प्रमुख फाइटर बेस की कमान संभाली है। वे जम्मू-कश्मीर में एयर ऑफिसर कमांडिंग भी रह चुके हैं। उनके अन्य स्टाफ पदों में कमांड मुख्यालय में ऑपरेशनल स्टाफ, वायु सेना मुख्यालय में एयर कमोडोर (कार्मिक अधिकारी -1), एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप सहायक प्रमुख, मुख्यालय आईडीएस में वित्तीय योजना, एयर कमोडोर (एयरोस्पेस सुरक्षा), वायु सेना मुख्यालय में एयर स्टाफ ऑपरेशन्स (अफेन्सिव) और एसीएएस ऑपरेशन्स (स्ट्रेटेजी) शामिल हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले तेजिंदर सिंह मेघालय के शिलांग स्थित भारतीय वायुसेना के पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर थे। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 2007 में वायु सेना पदक और 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

XdEaHTNvojRkb

RowPTUOhHqL

XdEaHTNvojRkb

RowPTUOhHqL