Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
अजमेर में पर्यटन विकास हमारी प्राथमिकता-वासुदेव देवनानी (वि० अ०)
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 01 Sep, 2024
अजमेर में पर्यटन विकास हमारी प्राथमिकता-वासुदेव देवनानी (वि० अ०)
जयपुर (राजस्थान )-विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर का सुनियोजित विकास होगा। सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा और पर्यटन विकास हमारी प्राथमिकता है। इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध रूप से काम होगा उन्होंने कहा कि अजमेर शहर का सुनियोजित विकास किया जाएगा।
राज्य बजट एवं राज्य सरकार की ओर से हाल ही में सड़कों के विकास के लिए कई करोड़ रूपयों की घोषणा की गई है। शहर की सड़को के सम्पूर्ण कायाकल्प के लिए इस राशि से योजनाबद्ध काम करवाया जाएगा। शहर की सभी टूटी-फूटी सड़को एवं अन्य प्रमुख सड़को को सुधारा जाएगा। बारिश के बाद इन पर काम शुरू होगा। इसी तरह पेयजल के लिए भी सैकड़ों करोड़ रूपयों की घोषणा की गई है। इन पर टेण्डर एवं अन्य औपचारिकताओं की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नसीराबाद से नौसर पाइप लाइन एवं शहर मेें कोटड़ा, वैशाली नगर एवं लोहागल में सर्विस रिजर्वायर एवं टैंक बनने से पानी के प्रेशर, स्टोरेज व समय सीमा की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। अब तक अन्तिम छोर पर माना जाने वाला अजमेर उत्तर इन कामों के बाद प्रथम छोर पर आ जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







