:
Breaking News

फर्जी पुलिस परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार, फर्जी जन्मप्रमाण पत्र के सहारे परीक्षा देने पहुंचा था युवक

top-news

फर्जी पुलिस परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार, फर्जी जन्मप्रमाण पत्र के सहारे परीक्षा देने पहुंचा था युवक




जलौन-: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन जालौन में एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी जन्म तिथि के सहारे परीक्षा देने पहुंचा था। उरई कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित इस परीक्षा में जब अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया गया, तो उसके दस्तावेजों में जन्म तिथि के अंतर का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज का है, जहां पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे पाली में 240 परीक्षार्थियों में से 184 परीक्षा देने पहुंचे थे। सभी का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा रहा था, जिसमें 183 अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन सही पाया गया, लेकिन प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू शर्मा, निवासी जुगराजपुर, थाना शिवली, जिला कानपुर देहात, के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई। उसके हाई स्कूल अंक पत्र में जन्म तिथि 20 जुलाई 2001 दर्ज थी, जबकि आधार कार्ड में 1 जनवरी 1989। इस अंतर ने पुलिस की नजर में उसे संदिग्ध बना दिया।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने वाले अधिकारियों ने तुरंत इस गड़बड़ी की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कबूल किया कि हाई स्कूल में फेल हो जाने के बाद उसने दोबारा परीक्षा दी थी और जन्म तिथि में हेरफेर किया। इसी फर्जी जन्म तिथि के सहारे उसने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में आवेदन किया था।
उरई के क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी प्रवीण ने कूट रचित तरीके से दस्तावेज तैयार कर परीक्षा में भाग लिया था, लेकिन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और विधिक कार्रवाई जारी है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *