:
Breaking News

एस्ट्रो ऑफशोर का 80 फीसदी हिस्सा अदाणी पोर्ट्स ने खरीदा

top-news

एस्ट्रो  ऑफशोर  का 80 फीसदी हिस्सा अदाणी पोर्ट्स ने खरीदा 



नई दिल्ली -:  अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने एस्ट्रो ऑफशोर में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए करार किया है। यह सौदा नकद ‎किया गया है। इसकी कीमत 18.5 करोड़ डॉलर (लगभग 1,551 करोड़ रुपये) है। एस्ट्रो ऑफशोर अपतटीय सहायता पोत कंपनी है। इस सौदे के लिए किसी नियामकीय मंजूरी की आवश्यकता नहीं है और यह लेनदेन एक महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है, जो परिचालन शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करेगा। एपीएसईजेड के बयान के अनुसार इस सौदे में 23.5 करोड़ डॉलर का ईवी और ईवी/वित्त वर्ष 25 का अनुमानित एबिटा 4.4 गुना रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस सौदे से पहले साल से ही मूल्य वर्धन होने लगेगा। एस्ट्रो ऑफशोर पश्चिम एशिया, भारत, सुदूर पूर्व एशिया और अफ्रीका में वैश्विक अपतटीय सहायता पोत (ओएसवी) परिचालक है। इसके पास 26 ओएसवी का बेड़ा है, जिसमें एंकर हैंडलिंग टग (एएचटी), फ्लैट-टॉप बार्ज, मल्टीपर्पज सपोर्ट वेसल (एमपीएसवी) और वर्कबोट शामिल हैं। कंपनी पोत प्रबंधन और पूरक सेवाएं प्रदान करती है। एपीएसईजेड के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि एस्ट्रो का अधिग्रहण दुनिया के सबसे बड़े समुद्री परिचालकों में से एक बनने के हमारी योजना का हिस्सा है। एस्ट्रो हमारे 142 टग और ड्रेजर के मौजूदा बेड़े में 26 ओएसवी जोड़ेगी, जिससे कुल संख्या 168 हो जाएगी। इस अधिग्रहण से हमें बड़े वाले ग्राहकों की प्रभावशाली सूची तक पहुंच मिलेगी जबकि अरब की खाड़ी, भारतीय उपमहाद्वीप और सुदूर पूर्व एशिया में हमारी मौजूदगी और मजबूत होगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *