Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
मेरठ : पहले दिन मेरठ लखनऊ वंदे भारत में लडकी से बदसलूकी
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 31 Aug, 2024
मेरठ : पहले दिन मेरठ लखनऊ वंदे भारत में लडकी से बदसलूकी, जमकर हुआ हंगामा, सुरक्षा गार्डों ने मामले को शांत कराया, पीएम ने झंडी दिखा कर किया था रवाना,
आज वन्दे भारत ट्रेन का इनॉग्रेशन था पहले दिन मेरठ से लखनऊ के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन में लड़की से बदसलूकी हुई। आरोप है कि उसके भाई को थप्पड़ मारे गए। इसके बाद ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ। आरपीएफ ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। पीएम मोदी ने थोड़ी देर पहले ही दिल्ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत को लखनऊ के लिए रवाना किया था।
आज वन्दे भारत ट्रेन का इनॉग्रेशन था।ट्रेन के रवाना होते ही घटना हुई। महिला यूट्यूबर अपने केबिन से खाने-पीने का सामान लेने जा रही थी। इस दौरान एक अंकल ने कहा- यह भाजपा का केबिन है। यहां से नहीं जा सकती हो। हम भाजपा कार्यकर्ता हैं।जवाब में लड़की ने कहा-हम लोग दिल्ली से हैं। भाजपा से जुड़े हैं। स्किल इंडिया के लिए यूट्यूब चैनल चलाते हैं। वह लोग मिसबिहेव करने लगे। मैं छोटी सी हाइट की लड़की हूं। मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई। मेरे भाई को थप्पड़ मारा गया।शुरुआती जांच के मुताबिक, वंदे भारत के इनॉग्रेशन में रेलवे की ओर से यूट्यूब इंफ्लूएंसर को भी बुलाया गया था। इसमें दिव्यांश और तान्या भी शामिल थे। दोनों ट्रेन में वीडियो शूट कर रहे थे। जब ये लोग एक कोच में पहुंचे तो वहां भाजपा के कार्यकर्ता बैठे थे।एक कार्यकर्ता ने लड़की पर कमेंट किया- कितना वीडियो बनाओगी। लड़की के भाई ने इसका विरोध किया। कहा, वीडियो बनाने के लिए ही बुलाया है। आप ऐसा नहीं कह सकते। तभी बीजेपी के एक कार्यकर्ताओ ने उसे थप्पड़ मार दिया।लड़की के भाई ने कहा-ट्रेन में मौजूद पुलिस ने भाजपा नेताओं का फेवर लिया। हमारी बहन के साथ बदसलूकी हुई। मेरे पास इसका वीडियो भी है।RPF स्टाफ ने दोनों को बहुत समझाने की कोशिश की। ट्रेन में रेलवे के सीनियर रेलवे अफसर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि मामले में RPF खुद FIR दर्ज कर सकती है
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







