Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Bengaluru -: महालक्ष्मी के 30 टुकड़े करके हत्यारा फरार
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 24 Sep, 2024
बेंगलुरु। सनसनीखेज महालक्ष्मी हत्याकांड के मामले में पुलिस सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध ओडिशा का रहने वाला है और इस समय वह पश्चिम बंगाल में हो सकता है। महालक्ष्मी पड़ोस में किसी से ज्यादा घुली-मिली नहीं थी। पड़ोसियों का कहना है कि कई बार अजनबी शख्स उसे पिक और ड्रॉप करने आता था। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल की कॉल डीटेल निकालने के बाद शक अजनबी पर ही हो रहा है। हालांकि वह भुवनेश्वर के रास्ते पश्चिम बंगाल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के बारे में जानकारी हासिल कर ली गई है लेकिन इसका खुलासा अभी नहीं किया जा सकता। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वरा के मुताबिक पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। बेंगलुरु में एक रूम वाले फ्लैट के अंदर फ्रिज में महिला का 30 टुकड़ों में सड़ा-गला शव पाया गया था। बदबू आने के बाद पड़ोसियों की शिकायत पर फ्लैट के अंदर पुलिस दाखिल हुई थी। जहां मांस की चीथड़े फर्श पर बिखरे मिले और शरीर के कई हिस्से फ्रिज में रखे थे। अब पुलिस आरोपी को तलाशने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही और और संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







