Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
कानपुर में ट्रैक पर छोटा गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 23 Sep, 2024
कानपुर। देश में ट्रेन पलटने की साजिशें लगातार हो रही हैं। जिन्हे बार बार नाकाम किया जा रहा है। अबकी बार दिल्ली- हावड़ा रेलमार्ग पर महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर छोटा गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की घटना सामने आई है। हालांकि ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक के बीच में सिलेंडर रखा देख ट्रेन रोक दी, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस और रेल अधिकारी मौके पर हैं। इससे पहले पनकी औद्योगिक क्षेत्र के पास साबरमती एक्सप्रेस का इंजन और 20 बोगी ट्रेन की पटरी से नीचे उतर गए थे। रेलवे ने बताया- गुड्स ट्रेन कानपुर से प्रयागराज की ओर आने के दौरान जब प्रेमपुर स्टेशन पर लूप लाइन पर आ रही थी तो गाड़ी में कार्यरत लोको पायलट देव आनंद गुप्ता एवं सहायक लोको पायलट सीबी सिंह ने सिग्नल से कुछ दूर पहले एक सिलेंडर रखा हुआ देखा।उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को सिलेंडर से पहले रोक लिया। इसके पश्चात रेलवे आईओडब्ल्यू, सुरक्षा बल सहित अन्य टीमों ने उसे सिलेंडर की जांच की और उसे ट्रैक से हटाया। यह घटना प्रेमपुर स्टेशन पर सुबह 5:50 की है इस सिलेंडर की जांच करने पर पता चला कि यह एक 5 लीटर का खाली सिलेंडर है जो की ट्रैक पर सिग्नल के थोड़ा पहले रखा हुआ था। इसी तरह कुछ दिनों पहले कानपुर कासगंज रेल मार्ग पर ट्रैक के बीच गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश हुई थी। दोनों ही मामलों में जांच चल रही है। लगभग 1 महीने की भीतर यह तीसरी घटना है। लूप लाइन में पेट्रोमैक्स वाला खाली सिलेंडर रखा हुआ मिला है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







