Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Lucknow-: अब राजधानी में तेंदुआ देखा गया। मचा हड़कंप
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 21 Sep, 2024
लखनऊ--: । लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मनकौटी गांव में शुक्रवार सुबह तेंदुए जैसी आहट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एक किशोर, जो बाग में शौच के लिए गया था, ने एक जंगली जानवर को देखा और उसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फॉरेस्ट रेंजर आलोक तिवारी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दिया जानवर फिशिंग कैट, यानी बड़ी प्रजाति की जंगली बिल्ली हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वन विभाग की टीम अब जानवर के पैरों के निशान की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जंगल में वास्तव में कौन सा जानवर घूम रहा है। फिलहाल, विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







