Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Jaipur -: कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर किया प्रदर्शन
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 19 Sep, 2024
जयपुर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर देश भर में कांग्रेस पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके तहत राजधानी जयपुर में भी शहीद स्मारक पर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी को लेकर हेट स्पीच दे रही है भाजपा और उसके सहयोगी दलों द्वारा राहुल गांधी को लेकर जो बयान दिया गया वह गलत है। डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी इस तरह के बयानों से डरने वाले नहीं हैं. दरअसल राजस्थान से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एक बयान देते हुए कहा था कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं है और देश के नंबर वन टेररिस्ट हैं. इस बयान के बाद देशभर में कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. जयपुर में आयोजित हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत सांसद, विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी पर दिए गए इस तरह के बयान के बाद पीएम मोदी को कार्रवाई करनी चाहिए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







