Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हैदराबाद-: तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 19 Sep, 2024
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजनीति में तिरुपति मंदिर के लड्डुओं की इंट्री हो गई है। सत्तारुढ़ टीडीपी और विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के बीच घमासान मचा हुआ है। इस विवाद की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि पिछली वाईएसआर कांग्रेस के राज में तिरुपति में प्रसाद में मिलने वाले लड्डुओं में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार शुद्ध घी की जगह जानवरों की चर्बी इस्तेमाल करती थी। वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली पार्टी ने इस आरोप को खारिज करते हुए दुर्भावनापूर्ण बताया है। इस पूरे मामले में वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने नायडू पर तिरुपति मंदिर की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। रेड्डी ने एक्स पर लिखा, चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमला की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। तिरुमला प्रसाद के बारे में उनकी टिप्पणी अत्यंत दुर्भावनापूर्ण है। कोई भी व्यक्ति ऐसे शब्द नहीं बोलेगा या ऐसे आरोप नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा, यह फिर साबित हो गया है कि चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। भक्तों की आस्था को मजबूत करने के लिए मैं अपने परिवार के साथ तिरुमला प्रसाद के संबंध में भगवान के सामने शपथ लेने के लिए तैयार हूं। क्या चंद्रबाबू नायडू अपने परिवार के साथ भी ऐसा करने को तैयार हैं?
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







