:
Breaking News

गलत दिशा में जा रही जीप ट्रक से भिड़ी, 8 की मौत 18 घायल

top-news

सिरोही। जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब जीप गलत दिशा से जा रही थी और सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ गई। वाहन में क्षमता से अधिक 29 लोग सवार थे। हादसा पिंडवाड़ा हाईवे पर चढ़ते वक्त हुआ। सभी जीप सवार पाली में मजदूरी के लिए जा रहे थे। सिरोही के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पिंडवाड़ा पुलिस थाने के एसएचओ हमीर सिंह ने बताया कि जीप एक ट्रक से टकरा गई, जिससे पांच पुरुषों, एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाईवे (एनएच27) पर कैंटल पुलिया के पास रविवार रात हुआ। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इसी तरह की एक और घटना में राजस्थान के बीकानेर जिले में एक कार और पिकअप जीप की आमने-सामने की टक्कर में दो पुरुषों और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गई थीं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *