:
Breaking News

इटावा यूपी -: पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़,5 शातिर चोर गिरफ्तार

top-news

इटावा यूपी -: पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 शातिर चोर गिरफ्तार


इटावा में पुलिस ने पांच शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए शातिर चोरों के पास से पुलिस ने एक ट्रैक्टर समेत अन्य सामान बरामद किया।

अपराधिक सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

इटावा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद चकरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि 11 सितंबर 2024 को चकरनगर इलाके में रहने वाले आशीष कुमार के द्वारा थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था और बताया गया था कि उनके घर के बाहर खड़ा 575 ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। वही 15 अगस्त और 20 अगस्त को भी चकरनगर इलाके में चोरी की घटना के मामले पुलिस के पास पहुंचे। इन मामलों को पुलिस गंभीरता के साथ लेने लगी और चोरों की तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस को आपराधिक सूचना मिली कि ट्रैक्टर चोरी करने वाले अभियुक्त गोपालपुर के पास में खड़े हैं। जैसे ही पुलिस गोपालपुर इलाके में पहुंची वैसे ही चोरों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक बल के साथ चोरों को गिरफ्तार करने का काम किया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *