Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
अयोध्या यूपी - इस बार और भी भव्य होगा अयोध्या में दीपोत्सव
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 16 Sep, 2024
अयोध्या में इस बार और भी भव्य होगा दीपोत्सव.......भारी संख्या में श्रद्धालु आएंगे
अयोध्या । प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस साल दीपोत्सव को और भी भव्य बनाने की तैयारियाँ हो रही हैं। जिला प्रशासन ने दीपोत्सव के आयोजन को लेकर व्यापक योजना बनाकर कार्यों की निगरानी शुरू कर दी है। इस बार दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों की गति को बढ़ाया गया है। हाल ही में, अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिक्रमा मार्ग, राम की पैड़ी और धर्मपथ पर बनाए गए फूड प्लाजा का भी जायजा लिया। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि फूड प्लाजा को दीपोत्सव से पहले 3 फीट पीछे किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा को बेहतर बनाया जा सके। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या की भव्यता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में कई नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। इसके पहले, कई परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अयोध्या में इस बार दीपोत्सव के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने इस भीड़ को संभालने और मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ हैं। दीपोत्सव के दौरान जिन मार्गों पर भीड़ अधिक होने की संभावना है, वहां के विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कमिश्नर गौरव दयाल ने पुष्टि की कि विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दीपोत्सव से पहले अधिकांश कार्य पूरे कर लिए जाएं। इस प्रकार, अयोध्या की धार्मिक गरिमा और दिव्यता को बनाए रखते हुए दीपोत्सव को एक अविस्मरणीय अनुभव बनाने के लिए पूरी तैयारियाँ की जा रही हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







