:
Breaking News

बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी,8 घायल एक महिला की मौत

top-news

कोटा। बूंदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 8 लोग घायल हो गए। जबकि की एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायलों को एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। 18-20 मजदूर रेलवे ट्रैक पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। यह ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार में थी। टोल से निकलने के बाद सामने से आ रहे ट्रक के कारण ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की ये सभी मजदूर एमपी के हैं। जो केशवरायपाटन रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डालते हैं। सुबह 18-20 मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गुड़ला से केशवरायपाटन की तरफ जा रहे थे। टोल पार करने के बाद सामने से एक ट्रक आता दिखा। ट्रक तो आगे निकल गया उसके पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ओर आ रहा था। एक्सीडेंट से बचने के लिए ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
केशवरायपाटन डीएसपी ने कहा कि घटना सुबह की है। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर गुड़ला से केशवरायपाटन रेलवे ट्रैक के आगे मजदूरी के लिए जा रहे थे। ये एक ठेकेदार के पास काम करते हैं। गुड़ला के पास ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में कुछ मजदूर दब गए। जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। घटना में 7-8 लोग घायलों को इलाज के लिए कोटा एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया। एक महिला की मौत हो गई।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *