Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
फरीदाबाद यूपी -: बारिश के पानी से भरे रेलवे ब्रिज के नीचे डूबी एक्सयूवी
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 14 Sep, 2024
उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे जमा बरसाती पानी में एक एक्सयूवी 700 गाड़ी के डूबने से उसमें बैठे एचडीएफसी बैंक के मैनेजर और कैशियर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीती रात का है, जिसमें बैंक मैनेजर पुण्यश्रेय शर्मा और कैशियर विराज द्विवेदी की जान चली गई।
बैंक कर्मचारी आदित्य ने बताया कि मृतक विराज द्विवेदी एचडीएफसी की गुरुग्राम शाखा में कैशियर के रूप में कार्यरत थे, जबकि पुण्यश्रेय शर्मा बैंक मैनेजर के साथ-साथ बैंक यूनियन के अध्यक्ष भी थे।
घटना के समय विराज, मैनेजर शर्मा को उनके ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स सिटी में छोड़ने जा रहे थे। वहां विराज को रात रुकना था और सुबह उन्हें किसी काम से दिल्ली जाना था। लेकिन जब वे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज पहुंचे, तो वहां भारी बारिश के कारण पानी जमा था। दुर्भाग्य से, उस समय वहां कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। जिसके कारण गाड़ी पानी में डूब गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना इलाके में बारिश के बाद की बदइंतजामी को उजागर करती है और लोगों की सुरक्षा के सवाल खड़े करती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







