Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
नई दिल्ली -: नन्हा मेहमान को निहारते ,दुलारते, चूमते दिख पीएम मोदी
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 14 Sep, 2024
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे पीएम हाउस में गाय के बच्चे के साथ दिख रहे हैं। पीएम मोदी बड़े प्यार से गाय को दुलार रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस नव वत्सा का नाम उन्होंने दीपज्योति रखा है। इसके पहले भी पीएमओ से पीएम मोदी के गाय के साथ वीडियो और तस्वीर सामने आते रहे हैं। लेकिन इस गाय के बच्चे के साथ पीएम मोदी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा, हमारे शास्त्रों में कहा गया है-गाव: सर्वसुख प्रदा:। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम दीपज्योति रखा है। पीएम मोदी का मकर संक्रांति के मौके पर भी गायों का चारा खिलाते हुए वीडियो सामने आया था। पीएम आवास पर कई गाय पाली गई हैं, इनके साथ अक्सर पीएम मोदी समय बिताते हैं। ये आम गाय से थोड़ी से अलग हैं। ये गाय पुंगनूर नस्ल की हैं और आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखती है। इनकी हाइट सिर्फ ढाई से तीन फीट तक होती है। ये गाय अत्यधिक पौष्टिक दूध देती है। ये दुनिया की सबसे छोटी गाय हैं, यह विलुप्त होने की कगार पर हैं। शायद इसकारण प्रधानमंत्री मोदी ने इन गाय को अपने आवास में लाए हैं, ताकि लोगों में इस गाय के बारे में जागरुक किया जा सके, ताकि आम लोग भी इस गाय का संरक्षण करें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







