Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
जमशेदपुर में विसर्जन जुलूस में हुई फायरिंग, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 13 Sep, 2024
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के परसूडीह थाना अंतर्गत बारीगोडा रेलवे फाटक के पास गुरुवार की रात विसर्जन जुलूस में फायरिंग हुई। इस घटना में कृष्णा नगर निवासी 16 वर्षीय करण कामत घायल हो गया। इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने फायरिंग करने वाले तीन लोगों को पकड़ लिया। टाटा मोटर्स की बस में पथराव भी किया जिससे बस की कांच टूट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने करण को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। करण के बाएं पैर में गोली लगी है।जानकारी के अनुसार रात 11 बजे विसर्जन जुलूस बारीगोड़ा फाटक के पास पहुंची थी। इसी दौरान मुन्ना सिंह, उसका बेटा और बहादुर सिंह बाइक से पहुंचे और फायरिंग कर दी जिसमे करण घायल हो गया। फायरिंग क्योंकि इसकी इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







