Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
श्रीनगर -: मेरी लड़ाई बहुत बड़ी, मैं कश्मीरियों के आत्मसम्मान के लिए लड़ रहा हूं: रशीद
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 13 Sep, 2024
श्रीनगर,। कश्मीर की बारामूला सीट से सांसद इंजीनियर रशीद को अंतरिम जमानत मिल गई, रशीद बुधवार को जेल से बाहर आ गए। तिहाड़ से बाहर आते ही इंजीनियर रशीद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पीएम मोदी के नया कश्मीर के नैरेटिव से लड़ेंगे। रशीद को कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी है। इंजीनियर रशीद गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे। यहां आते ही पीएम मोदी पर हमला बोला है। साथ ही उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर भी निशाना साधा।इंजीनियर रशीद ने कहा कि मेरी लड़ाई उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की लड़ाई से बहुत बड़ी है। मैं कश्मीरियों के आत्मसम्मान के लिए लड़ रहा हूं, उनकी पहचान और उनके अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं, जिनका वादा कश्मीरियों से किया था। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर में यह जो कब्रिस्तान की खामोशी है, हमें यह नहीं चाहिए, बल्कि हमें कश्मीर में स्थायी शांति चाहिए। उत्तरी कश्मीर के लोगों ने जून में मेरे पक्ष में वोट कर, पीएम नरेन्द्र मोदी के नया कश्मीर के गुब्बारे की हवा निकाल दी है। बता दें कि इंजीनियर रशीद को कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर दो अक्टूबर तक रिहा किया है। दूसरी तरफ उसके नियमित जमानत पर फैसला टल गया है। ऐसे में इंजीनियर रशीद को तीन अक्टूबर को फिर से जेल में सरेंडर करना होगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







