:
Breaking News

मिर्जापुर -: त्रिपुरा-सुंदरी एक्सप्रेस के इंजन से आई तेज आवाज, ड्राइवर ने रोकी ट्रेन

top-news

मिर्जापुर -: त्रिपुरा-सुंदरी एक्सप्रेस के इंजन से आई तेज आवाज, ड्राइवर ने रोकी ट्रेन 




मिर्ज़ापुर-चलती त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक तेज आवाज आने पर ड्राइवर ने  ट्रेन रोक दी,अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में  अफरातफरी मच गई,ड्राइवर ने इसकी जानकारी मिर्जापुर स्टेशन मास्टर को दी,प्रयागराज से मुगलसराय के तरफ जा रही थी त्रिपुरा- सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन,तीन मिनट ट्रेन रोकने के बाद आगे के लिए हुई रवाना,आरपीएफ के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर गिट्टी का काम चल रहा था गिट्टी टकराने की संभावना,ट्रेन को मुगलसराय में भी रोक कर चेक किया गया नहीं मिला इंजन में कोई निशान,मिर्जापुर विंध्याचल रेलवे स्टेशन के बीच की घटना




यूपी के कानपुर और राजस्थान के अजमेर में ट्रेन पलटाने की साजिश के मामले के बीच त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में अचानक तेज आवाज आने पर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी. जिससे यात्रा कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई. ड्राइवर ट्रेन रोकने के बाद नीचे उतर कर देखा तो गैंगमैन रेलवे ट्रैक पर गिट्टी का कार्य कर रहे थे ट्रेन के इंजन को पूरी तरह से ड्राइवर देखकर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना देकर ट्रेन को आगे के लिए लेकर रवाना हो गया. मिर्जापुर रेलवे स्टेशन मास्टर के सूचना पर पहुंची मौके पर आरपीएफ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां पर काम कर रहे गैंग मैन के तसला को देखा तो उसमें भी कोई तकराने का निशान नहीं मिला संभावना जताया जा रहा है कोई गिट्टी उछलकर इंजन से टकरा गया होगा जिससे तेज आवाज आई होगी इस दौरान ट्रेन तीन मिनट रुकी रही.



पंजाब के फिरोजपुर जंक्शन से चली त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14620 मिर्जापुर विंध्याचल रेलवे स्टेशन के बीच नटवा के पास 09:15 से 09: 30 बजे पहुंचने पर अचानक ट्रेन के इंजन से आवाज आ गई आवाज सुन ड्राइवर ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया. आफ मिर्जापुर प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रेन के इंजन में आवाज आने पर ड्राइवर ने ट्रेन को रोक थी. ट्रेन को चेक किया गया तो कहीं पर कोई निशान टकराने का नहीं मिला ट्रेन को 3 मिनट बाद रवाना आगे कर दिया गया जो मुगलसराय पहुंचने पर फिर से ट्रेन को रोककर चेक किया गया वहां भी कोई निशान नहीं मिला. संभावना जताया जा रहा है रेलवे ट्रैक पर गैंगमैन गिट्टी का कार्य कर रहे थे.गिट्टी हो सकता है उछलकर ट्रेन के इंजन से टकराया होगा.एतिहातन कोई दुर्घटना न होने पाए जिसको लेकर ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया था.

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *