:
Breaking News

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर बोला हमला बोले-"राज्य में इमरजेंसी जैसे हालात

top-news

छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी जैसे हालात




जगदलपुर(एजेंसी)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि राज्य में इमरजेंसी जैसे हालात हैं, सरकार असहाय हो गई है, सारी व्यवस्थाएं सरकार के हाथों से निकल गई हैं। इसीलिए राजयपाल को जिलों में जाकर समीक्षा बैठकें लेनी पड़ रही हैं। दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार नहीं चला पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।



अपराधियों का बोलबाला है। आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा इजाफा हुआ है। सत्तारूढ़ दल के विधायक, सांसद भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपराधिक घटनाओं के प्रति आगाह करते हुए उन पर नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस शुरू से सरकार को चेताते आ रही है, अब भाजपाई जनप्रतिनिधि भी ऐसा कर रहे हैं। दुर्ग के सांसद विजय बघेल के बयान का जिक्र करते हुए दीपक बैज ने कहा कि चुनावी वादों और मोदी की गारंटी को पूरा करने में भी साय सरकार विफल रही है।



रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीमेंट की दर एकमुश्त 50 रुपए प्रति बोरी बढ़ाने का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। दीपक बैज ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल है। इसे देखते हुए ही केंद्र सरकार ने नए राजयपाल की यहां नियुक्ति की है। आलम यह है कि राजयपाल को जिलों में जाकर समीक्षा बैठकें लेनी पड़ रही हैं। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ गर्त की ओर जा रहा है। राज्य को बचाने के लिए कांग्रेस हर कदम उठाने तैयार है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *