Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
महाराष्ट्र में 62,000 से अधिक गणेश मूर्तियों का हुआ विसर्जन
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 10 Sep, 2024
मुंबई, । इन दिनों समूचे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। साथ ही गणपति बप्पा को विदाई भी दी जा रही है। दरअसल कई लोग डेढ़ दिन फिर तीन दिन, पांच दिन, सात दिन का भी गणपति अपने घरों या दफ्तरों में रखते हैं। मुंबई में हजारों भक्तों ने रविवार को डेढ़ दिन के भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन कर करके उन्हें भावभीनी विदाई दी। मुंबई महानगरपालिका के अनुसार गणेश विसर्जन के दौरान रविवार रात 12 बजे तक शहर में 62 हजार से अधिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका है। रात 12 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर कुल 62,569 मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका था। जिनमें 348 सार्वजनिक मूर्तियाँ, 62,197 घरगुती मूर्तियाँ और 24 हरतालिका मूर्तियाँ शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार इनमें से 30,177 मूर्तियों को कृत्रिम झीलों में विसर्जित किया गया। बता दें कि 10 दिवसीय गणेश उत्सव 7 सितंबर को धूमधाम और उल्लास के साथ शुरू हुआ, जिसमें परिवारों और सार्वजनिक मंडलों ने अपने घरों और सार्वजनिक पंडालों में अपने प्रिय भगवान की मूर्तियाँ स्थापित की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







