:
Breaking News

दुनिया के सबसे अमीर परिवार के क्राउन प्रिंस भारत दौरे पर,अबू धाबी में संपत्ति इतनी कि अडानी-अंबानी भी पीछे

top-news

नई दिल्ली । दुनिया का सबसे अमीर परिवार एवं अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कल भारत की दो दिन की यात्रा पर आए हैं। संपति के मामले में अडानी-अंबानी को भी पीछे छोडने वाले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का यह पहला भारत दौरा होगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा होगी। क्राउन प्रिंस जिस परिवार से आते हैं, वह दुनिया का सबसे अमीर परिवार है।

इनके परिवार के पास 8 प्राइवेट जेट हैं। अंबानी-अडानी के परिवार की कुल संपत्ति भी इसके परिवार के मुकाबले काफी कम है। शेख खालिद यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बड़े बेटे हैं। साथ ही यह अबू धाबी की रूलिंग एआई नाहयान परिवार के सदस्य हैं। फरवरी 2016 को इन्हें नेशनल सिक्योरिटी का हेड नियुक्त किया गया था। मार्च 2023 में इन्हें अबू धाबी का क्राउन प्रिंस और अबू धाबी एग्जिक्यूटिव काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया गया। अल नाहयान परिवार को दुनिया का सबसे अमीर परिवार माना जाता है। इसमें 50 से ज्यादा लोग हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में इस परिवार की कुल संपत्ति 305 अरब डॉलर (करीब 26 लाख करोड़ रुपये) थी। यह संपत्ति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। मुकेश अंबानी के पास 111 अरब डॉलर और गौतम अडानी के पास 99.6 अरब डॉलर की संपत्ति है। यही नहीं, दुनिया के सबसे अमीर शख्स की भी संपत्ति भी अल नाहयान परिवार के बराबर नहीं है। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। इनके पास 237 अरब डॉलर की संपत्ति है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में यह परिवार दुनिया के तेल भंडार का लगभग छह फीसदी रखता है। दुनिया की कई कंपनियों में इन्होंने निवेश किया हुआ है। इसमें रिहाना की सैवेज एक्स फेंटी से लेकर एलन मस्क की स्पेसएक्स तक शामिल है।
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2060051836452676
इनके पास मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब का मालिकाना हक भी है और प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में हिस्सेदारी है। अल नाहयान की संपत्तियों में राष्ट्रपति महल भी शामिल है। अबू धाबी में 3.80 लाख वर्ग मीटर में फैले इस महल की कीमत 475 मिलियन डॉलर (करीब 4 हजार करोड़ रुपये) है। इसके अलावा भी अल नाहयान परिवार के पास दुनियाभर में कई महल हैं। इनमें पेरिस में शैटॉ डे बैलन भी शामिल है। इसके अलावा इनकी यूके में भी काफी संपत्तियां हैं। इस कारण शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को लंदन का जमींदार भी कहा जाता है। इस परिवार के पास अज्जम और ब्लू सुपरयॉट जैसे बड़े यॉट भी हैं। इनकी कीमत 600 मिलियन डॉलर (करीब 5 हजार करोड़ रुपये) है। अज्जम की लंबाई 591 फुट है। इसे दुनिया का सबसे लंबा यॉट माना जाता है। यह जेफ बेजोस के सुपरयॉट कोरू से भी बड़ा है।
क्राउन प्रिंस के अल नाहयान परिवार के पास विमानों का एक बड़ा बेड़ा भी है। इसमें 8 निजी जेट विमान, एयरबस ए320-200 और तीन बोइंग 787-9 शामिल हैं। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के पास 478 मिलियन डॉलर (करीब 4 हजार करोड़ रुपये) का बोइंग 747 और 176 मिलियन डॉलर (करीब 1500 करोड़ रुपये) का बोइंग 787 विमान है। इस परिवार के पास 700 से ज्यादा कारें हैं। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी एसयूवी और जीप शामिल हैं।
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2060051836452676

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *