Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
पंचायतों के सचिव स्वयं सर्वे कर तैयार करें आवास पात्र सूची - ग्राम विकास आयुक्त
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 08 Sep, 2024
पंचायतों के सचिव स्वयं सर्वे कर तैयार करें आवास पात्र सूची - ग्राम विकास आयुक्त
यूपी -: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सर्वेक्षण कर आवास प्लस सूची में शामिल करने पर किसी भी तरह के आवेदन या फार्म भरवाने की जरूरत नहीं है। बल्कि सर्वेक्षण के बाद अगर कोई लाभार्थी छूटता है तो वह शिकायती पत्र देकर अपना नाम जुड़वा सकता है।
ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने सात सितंबर को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों का पत्र जारी कर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस 2018 की सूची में पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़ने के लिए आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की शुरुआत की जा रही है। जिसमें लाभार्थियों का सर्वे कर नाम जोड़े जाने है।लेकिन उनके संज्ञान में आया है कि लाभार्थियों से प्रार्थना पत्र लिए जा रहे या फिर फार्म भरवाए जा रहे हैं। जो पूर्णतयः गलत है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आवास प्लस सर्वेक्षण की जिम्मेदारी सबंधित ग्राम पंचायत सचिव की है।
उनको आवास प्लस एप पर सर्वेक्षण कर जानकारी देना है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर कोई लाभार्थी छूट जाता है तो वह शिकायत पत्र ग्राम पंचायत सचिव, बीडीओ या जिला स्तरीय कमेटी को सौंप सकता है। जिसे जांच उपरांत आवास प्लस में नाम जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि अगर सर्वेक्षण के दौरान कोई अधिकारी आवेदन या फॉर्म भरवाता है तो इस पर रोक लगाई जाए। अगर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी इस पर रोक नहीं लगाते है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। सुमेरपुर क्षेत्र पंचायत प्रमुख जय नारायण सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने आवास प्लस सर्वेक्षण की बैठक बिरखेरा गांव में की थी। जहां पर संबंधित सचिव द्वारा लाभार्थियों से फार्म भरवा जा रहे थे। इस पर उन्होंने ग्राम्य विकास आयुक्त से मोबाइल पर वार्ता कर शिकायत दर्ज कराई थी।बताया कि शिकायत का संज्ञान लेने के उन्होंने यह स्पष्ट आदेश भेजा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Suvek Kumar
Pls sir help me home banba do
सनम
202823







