:
Breaking News

इटावा(यूपी )-पुलिस ने आपरेशन मुस्कान चलाकर एक ही घर की तीन बच्चियों को सकुशल किया बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

top-news

इटावा(यूपी )-पुलिस ने आपरेशन मुस्कान चलाकर एक ही घर की तीन बच्चियों को सकुशल किया बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार


इटावा में पुलिस के द्वारा एक परिवार के चेहरे पर खुशियां लौटाने का काम किया गया। घर से निकली तीन नाबालिक बालिकाओं को पुलिस ने सकुशल बरामद किया और माता-पिता के सुपुर्द किया।


स्कूल के लिए घर से निकली थी बालिकाएं

इटावा जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए लोगों को उनके परिवार से मिलाने की लगातार पुलिस कोशिश करते हुए दिखाई दे रही है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला जहां पर पुलिस ने तीन नाबालिक बालिकाओं को सकुशल बरामद किया। बताते चलें कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीरमपुर इलाके में रहने वाले छोटेलाल नाम के व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था और बताया था कि 6 सितंबर 2024 को सुबह 6:30 उनकी तीन बेटियां स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। जिनको ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल सका। इस मामले को पुलिस ने दर्ज करते हुए तीनों नाबालिक बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी। यहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तीनों नाबालिक बालिकाओं को बरामद कर लिया।

बालिकाओं को दिल्ली भेजने की हो रही थी तैयारी

जसवंत नगर पुलिस तीनों नाबालिक बालिकाओं को ढूंढने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही थी यहां पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज को गंभीरता से चेक किया गया और उसके बाद पुलिस ने तीनों नाबालिक बालिकाओं को बरामद कर लिया। वही बालिकाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि इटावा में रहने वाले सोल्जर उर्फ हिमांशू एवं निहाल उन्हे अपने घर थाना फ्रेंण्डस कालोनी इटावा ले गये थे और वहां से उन्हे दिल्ली ले जाने की साजिश कर रहे थे ।

बालिकाओं से पूछताछ के आधार पर 02 नामजद अभियुक्त निहाल एवं सोल्जर उर्फ हिमांशू को सराय भूपत तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *