Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
मुम्बई -गोवा नेशनल हाईवे पर स्टेट ट्रांसपोर्ट की दो बसों में आमने-सामने जोरदार टक्कर,25 यात्री घायल
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 08 Sep, 2024
मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग पर एसटी की दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 25 यात्री हुए घायल
मुंबई, । मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग पर हुए भीषण हादसे में स्टेट ट्रांसपोर्ट (एसटी) की दो बसें आमने-सामने टकरा गईं जिससे 25 यात्री घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है. हादसा मुंबई-गोवा हाईवे पर नागोठाणे के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई से राजापुर जा रही एसटी बस को मुंबई की ओर आ रही एसटी बस ने टक्कर मार दी। बसों के आपस में टकराने से नागोठाणे इलाके में यातायात जाम हो गया। उधर सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि राज्य में शनिवार से शुरू हुए गणेशोत्सव के लिए बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग मुंबई से अपने गांव कोंकण जा रहे हैं. उम्मीद थी कि इस साल कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों की यात्रा सुखद होगी. पर वह होता दिख नहीं रहा। हर साल की तरह इस साल भी हाईवे पर ट्रैफिक जाम से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात को मुंबई से हजारों गणेश भक्त कोंकण की ओर रवाना हो गये. मुंबई से कोंकण की ओर 1500 से अधिक एसटी बसें रवाना की गईं। इसके अलावा हजारों की संख्या में निजी वाहन भी कोंकण जाने के लिए निकले. इसके चलते हाईवे पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई जिससे हाईवे पर यातायात जाम की समस्या खड़ी हो गई। दोनों मार्गों पर कोंकण जाने वाले वाहनों की कतारें लगी रही। इससे यातायात ठप हो गया है. सात से आठ किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगने की खबर है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







