:
Breaking News

उन्नाव (यूपी) ठेकेदार की लापरवाही से मजदूर की हुई मौत, मचा कोहराम

top-news

उन्नाव (यूपी) ठेकेदार की लापरवाही से मजदूर की हुई मौत, मचा कोहराम




 उन्नाव (यूपी)-जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र के टिकरी पद्मरा गांव का रहने वाला एक युवक ठेकेदार के पास बिजली का काम करने गया था बिजली के खंभे में चढ़ने के दौरान करंट आने से उसकी मौत हो गई। ठेकेदार उसे अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच पड़ताल की है।बता दे की टिकरी पदमरा गांव के निवासी राजेंद्र 28 पुत्र श्रीकिशन की बिजली के काम में लापरवाही के कारण मौत हो गई। राजेंद्र जो एक ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। ठेकेदार एसपी सिंह ने केबल बिछाने के लिए अपने साथ ले लिया था बताया कि ठेकेदार एसपी सिंह ने राजेंद्र को बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर पर चढ़ाने के लिए मजबूर किया। जैसे ही राजेंद्र पोल पर चढ़े, वह करंट की चपेट में आ गए। इस करंट से उनकी स्थिति गंभीर हो गई और उन्हें तत्काल चिकित्सा की जरूरत थी। ठेकेदार ने राजेंद्र को लोहाचा सीएचसी (स्वास्थ्य केंद्र) ले गए। लोहाचा सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार एसपी सिंह ने सीएचसी में राजेंद्र को छोड़कर फरार हो गया। यह घटना ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन के बीच गुस्से का कारण बन गई है। स्थानीय निवासियों और परिवार के सदस्यों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण राजेंद्र की जान चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई। 
इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *