Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
मिर्जापुर जिले में सियार का आतंक, एक रात में अलग-अलग घरों में घुसकर 7 लोगों पर किया हमला
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 07 Sep, 2024
मिर्जापुर जिले में सियार का आतंक, एक रात में अलग-अलग घरों में घुसकर 7 लोगों पर किया हमला
मिर्जापुर यूपी - बहराइच में भेड़ियों की दहशत अभी खत्म नहीं हुई है इस बिच मिर्जापुर में भी सियार का आतंक देखने को मिला है. रात में सियार ने अलग-अलग घरों में घुसकर एक ही गांव के 7 लोगों पर हमला कर दिया.हमले में 4 बच्चों समेत तीन ग्रामीण घायल हुए हैं.सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.पूरा मामला मिर्जापुर जिले के हलिया थाना के मतवार चौकी अंतर्गत कुसीयरा गांव का है. सियार द्वारा ग्रामीणों पर हमला करने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.घटना शुक्रवार के 9:30 बजे रात की बताई जा रही है. हालांकि, इस घटना मे घायल सातों ग्रामीणों का इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.
घायल ग्रामीणों का कहना है कि रात में जब अपने घरों में कोई सोने जा रहा था कोई खाना खा रहा था इस दौरान में अचानक सियार ने अलग-अलग घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया.इस हमले में सियार ने किसी के पैर तो किसी के मुहं नाक और हाथ पर गंभीर चोट पहुंचाया है. घायलों में बात किया जाए तो अर्पित 13 वर्ष नंदकुमार 36 वर्ष गोलू 12 वर्ष वंदना 10 वर्ष लालता 40 वर्ष निरंजन 27 वर्ष अंजू 8 वर्ष है.सुबह होने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी है.
सियार के आतंक से घायल सभी को हलिया प्राथमिक स्वाथ्यकेन्द्र पर 12 बजे रात भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद सभी को सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है.हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अवधेश कुमार ने बताया कि सियार जानवर के काटने से सात लोग घायल हो गए थे जो अस्पताल आए थे जिसमें चार बच्चे शामिल हैं सभी को इलाज करके छोड़ दिया गया है.सभी खतरे से बाहर है ग्रामीणों के मुताबिक सियार घर में आ गया था एक दूसरे के भागने में अलग अलग घरों में घुसकर काटा है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







