:
Breaking News

प्रयागराज में डायरिया से दो की मौत कई अस्पताल में भर्ती

top-news

लेड़ियारी क्षेत्र में डायरिया से दो की मौत कई अस्पताल में भर्ती 


लेडियारी(प्रयागराज )विकासखंड कोरांव में दूषित पेयजल के कारण कई गांवो में डायरिया तेजी से बढ़ चुका है। स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। जिसके चलते लेड़ियारी क्षेत्र में एक किशोरी समेत चालीस वर्षीय महिला की मौत हो गयी हैl ज्ञात हो कि चैलारी निवासी लाल जी पाल के परिवार के 6 सदस्य एक सप्ताह से डायरिया से ग्रसित थे। इलाज के अभाव मे संजू देवी पत्नी कमल किशोर पाल ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जबकि आरती देवी पुत्री लाल जी पाल, राम पति पत्नी सुशील, नीरज पाल पुत्र कमल किशोर आयुष पुत्र सुशील, पंकज पुत्र कमल किशोर एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी प्रकार लेडियारी के मुसहर बस्ती में भी चार दिन पहले रबीना 14 पुत्री राधे मुसहर की भी डायरिया से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरांव दवाइयां बांटने का पीठ भी थपथपाने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। गांवों मे डायरिया की बेकाबू स्थिति देखने पर असलियत कुछ और बया कर रही है। ।इससे लोग मजबूर होकर प्राइवेट अस्पतालों में ही भरती करा दे रहे हैंl इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक कोरांव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चैलारी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार शाम को भेजी गई है l पेयजल को सुद्ध करने हेतु हर गांवो में आशाओं के माध्यम से ब्लीचिंग पावडर उपलब्ध कराया गया है l
जहां नहीं उपलब्ध हुआ है वहां जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगाl

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *