Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा, राजनीतिक में दिखायेंगी दांव -पेंच
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 06 Sep, 2024
विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, अब करेंगी राजनीति
नई दिल्ली। देश और दुनिया में सफल महिला पहलवान के तौर पर मशहूर विनेश फोगाट ने शुक्रवार को रेलवे की नौकरी छोड़ने का ऐलान करते हुए इस्तीफा सौंप दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए दी है। महिला पहलवान फोगाट अब पूरी तरह से राजनीति करने चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। मशहूर महिला पहवान विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी छोड़ने की घोषणा करते हुए बताया कि रेलवे की सेवा जीवन का सबसे यादगार और गौरवशाली समय रहा है। इसके लिए मैं रेलवे परिवार की हमेशा आभारी रहूंगी। विनेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का फैसला लिया और अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। उन्होंने आगे कहा है कि राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिए गए इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।
सोशल मीडिया पर दिए गए इस बयान के बाद उन कयासों को भी विराम लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि यदि विनेश राजनीति नहीं करेंगी तो क्या वापस पहलवानी करने अखाड़े में उतरेंगी। वैसे ज्यादातर चांस कांग्रेस में शामिल हो चुनाव लड़ने के ही थे, जो अब सच होते दिख रहे हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







