:
Breaking News

मेरठ में आवारा सांड ने बुजुर्ग के पेट में मारा सींग,पेट की आंत आईं बाहर,हालत गंभीर

top-news

मेरठ में सांड ने बुजुर्ग के पेट में सींग मारा, पेट की आत आयी बाहर हालत गंभीर 




मेरठ(यूपी)--गंगानगर के राजेंद्रपुरम में चारा खा रहे सांड ने अचानक 85 वर्षीय कृपाल सिंह पर हमला कर दिया राजेंद्रपुरम में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास के सामने रखे ड्रम में चारा खा रहे सांड ने अचानक सड़क से गुजर रहे 85 वर्षीय कृपाल सिंह पर हमला कर हवा में उछाल दिया सींग लगने से उनकी आतें बाहर आ गईं गंभीर हालत में बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। यहां ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है गंगानगर बी-ब्लॉक निवासी प्रमोद अवंतिका का राजेंद्रपुरम मुख्य बाजार में अवंतिका इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से शोरूम है उनके पिता कृपाल सिंह बुधवार शाम टहलने के बाद दुकान पर जा रहे थे उनके हाथ में छड़ी भी थी रास्ते में राज्य मंत्री दिनेश खटीक आवास के के सामने एक सांड ड्रम में रखा चारा खा रहा था। जैसे ही कृपाल सिंह उसके पास से गुजरे तो तभी सांड ने अचानक हमला कर दिया सींग की टक्कर से वह कई फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिर गए तभी आसपास के लोग दौड़े और सांड को भगाया लोगों ने देखा कि कृपाल सिंह के सिर और पेट से खून बह रहा था घायल बुजुर्ग सांड के हमले की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वहीं गंगानगर क्षेत्र की बात करें तो आवारा पशुओं की संख्या काफ़ी अधिक हो रही है जो की सड़कों पर घूमते रहते हैं पहले भी ऐसी दुर्घटनाएँ हो चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी नगर निगम इन आवारा पशुओं पर एक्शन लेने को तैयार नहीं है ।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *