:
Breaking News

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, पांच की दर्दनाक मौत,कई घायल,मची चीख पुकार

top-news

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, पांच की दर्दनाक मौत,कई घायल,मची चीख पुकार 


 दो कार और एक ई रिक्शा में भीषण टक्कर, हादसे में पांच की दर्दनाक मौत, कई गंभीर घायल, मृतकों में नानी और नातिन भी शामिल

बाराबंकी (यूपी)--जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। दो कार और एक ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

हादसा बड्डूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर इनयतापुर गांव में सागर पब्लिक स्कूल के पास हुआ। जहां देर रात एक कार और एक ई-रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई। इसी दौरान एक दूसरी कार भी आकर इन दोनों वाहनों में आ भिड़ी। पांच मौतों की पुष्टि की गई। जबकि आधा दर्जन घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद रोड से निकले दूसरे कई वाहन घायलों को रौंदते हुए निकल गए। जबकि एक कार पास के तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 

-जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह खुद भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात दो कार और ई रिक्शा में भिड़ंत हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल तड़प रहे थे। एक कार सड़क के बगल तालाब में जा गिरी थी, जिसे रेस्क्यू कर तुरंत निकाला गया। गंभीर लोगों को सीधा जिला अस्पताल भेजा गया। देवा, बड्डूपुर, कुर्सी, फतेहपुर, जहांगीराबाद और सतरिख थानों की पुलिस जिला अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *