Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
लखनऊ (यूपी)- शिक्षक दिवस के अवसर पर समाचार प्लस के एसोसिएट एडिटर ने शिक्षकों को किया सम्मानित
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 06 Sep, 2024
शिक्षक दिवस के अवसर पर समाचार प्लस के एसोसिएट एडिटर ने शिक्षकों को किया सम्मानित
लखनऊ -: सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाचार प्लस के एसोसिएट एडिटर ने शिक्षकों को सम्मानित किया । बता दें कि पूरे भारत में 5 सितंबर को डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस की याद में शिक्षक दिवस मनाया जाता है जहां भारत के हर स्कूल में शिक्षकों के सम्मान के प्रति छात्र छात्राएं उत्सुक नजर आते हैं । इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में भी जगह-जगह स्कूलों में शिक्षक दिवस को मनाया गया । लखनऊ गोमती नगर के टीडी गर्ल्स कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जहां समाचार प्लस के एसोसिएट एडिटर अम्बरीष सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में हम क्या करते हैं ? हमें क्या करना है ये सब हमें गुरु से पता चलता है ? हमारी सफलता में गुरु का बहुत बड़ा योगदान होता इसलिए हमेशा गुरु का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने देश के दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में अन्य जानकारियां बच्चों को दी । इस दौरान श्री सिंह की बातें शान्ति पूर्ण तरीके से बच्चे सुनते रहे और उनके वक्तव्य के बीच बीच में बच्चों ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







