:
Breaking News

इटावा में संदिग्धावस्था में मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही अशंका

top-news

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव 




 पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप




इटावा (यूपी)-इटावा में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी ने हत्या की अशंका जताते हुए कार्यवाही की मांग की है। बताया जाता है कि मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामदर्ज लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत



उत्तर प्रदेश के इटावा में एक युवक की मौत से परिवार के लोग सदमे में आ गए। युवक की मौत के बाद मृतक की पत्नी ने अपने चाचा-चाची पर हत्या का आरोप लगाया। बताते चले कि मामला भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बरदाई इलाके का है। यहां पर रहने वाले 32 साल के संदीप जख्मी हालत में अपने घर पर पड़े हुए थे। परिवार के लोगों की जब नजर पड़ी तो तुरंत अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही परिवार के लोगों ने संदीप की गले पर धारदार हथियार के निशान भी देखें। इस घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई तो वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मृतक की पत्नी ने चाचा-चाची पर लगाया हत्या

बता दे कि संदीप की शादी आज से 7 साल पहले फर्रुखाबाद में रहने वाली जूली सक्सेना से हुई थी। यहां महिला कुछ समय बाद अपने मायके चली गई जहां पर उसने अपने चचिया ससुर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ गलत हरकत की। जब से महिला अपने मायके में रह रही थी जब महिला को जानकारी हुई कि उसकी पति की मौत हो गई तो वह तुरंत अपने घर पहुंची जहां पर महिला ने अपने अपने चचिया ससुर, चाची और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि जब मैं अपने पति के साथ में रहती थी तो मेरे चचिया ससुर को बिल्कुल सही नहीं लगता था और उनके द्वारा हमारे साथ गलत संबंध बनाए गए। मेरा पति मुझे लेने आने वाला था इसी वजह से मेरे चचीया ससुर ने मेरे पति की हत्या कर दी है। वही मृतक की एक छोटी बच्ची भी है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *