:
Breaking News

फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में लगी आग, छह मजदूर झुलसे, तीन की हालत गंभीर

top-news

फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में लगी आग, छह मजदूर झुलसे, तीन की हालत गंभीर




फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)जिले के सिरसागंज इलाके में एक टायर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जिसके चलते 6 मजदूर झुलस गए जिनमें से गंभीर तीन मजदूरों को हॉस्पिटलाइज्ड कराया गया है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी ये जांच अभी की जा रही है। मामला थाना सिरसागंज इलाके के गुंजन चौक के पास का है। जहां एक फैक्ट्री में टायरों को गर्म कर तार निकालने का काम किया जाता है। वहां काम करने वाले मजदूर की माने तो अचानक से फैक्ट्री के ऑयल में आग लग गई। जिसके चलते अफरा तफरी मच गई। और काम कर रहे 6 मजदूर झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।वहीं इस हादसे में 6 मजदूर घायल हुए जो आग की चपेट में आगए। इनमे से 3 की हालत बेहद गम्भीर बनी हुई है। जिनका इलाज फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गम्भीर रूप से घायल मजदूर के नाम राहुल ,फेरुलाल और विशाल है। आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को स्थानीय लोगो द्वारा दी गई। सिरसागंज थाना अध्यक्ष वैभव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी ये जांच की जा रही है। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज फिरोजाबाद भेज दिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *