Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद भी सीबीआई के हाथ खाली,संजय रॉय के जवाब से खड़े हो गए कई सवाल
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 04 Sep, 2024
पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद भी सीबीआई के हाथ खाली,संजय रॉय के जवाब से खड़े हो गए कई सवाल
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ रेप और फिर बेदर बेरहमी से हुई हत्या के मामले की गुत्थी अभी तक पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है। सीबीआई की टीम के सामने संजय के पॉलिग्राफ़ टेस्ट ते बाद कई पेचीदा सवाल खड़े हो गए हैं। अगर संजय यह कह रहा है कि उसने हत्या की, लेकिन रेप नहीं तो इस मामले में कोई और भी शख्स भी शामिल था। हालांकि फॉरेंसिक एविडेंस संजय के घिनौने कांड की पुष्टि करते हैं, लेकिन संजय का पॉलीग्राफ़ टेस्ट में रेप से मुकर जाना कई सवालिया निशान पैदा करते हैं। इस केस में सीबीआई ने एक के बाद अब तक 7 पॉलीग्राफ़ टेस्ट कराये हैं, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी संजय रॉय के अलावा किसी और की गिरफ़्तारी नहीं की है। ऐसे में सीबीआई को लग रहा है कि पॉलिग्राफ टेस्ट से जांच के तार सुलझने का बजाय और उलझ गए हैं। सीबीआई ने इस जघन्य रेप और हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ़ टेस्ट करवाया था, लेकिन उसने और कई सवाल खड़ कर दिए हैं। पॉलिग्राफ टेस्ट में पहले साधारण सवाल पूछे जाते हैं, जैसे कि आपका नाम क्या है, कहां रहते हो, क्या खाना पसंद है। फिर जब जवाब आना शुरू होता है तब केस से जुड़े अहम सवाल किए जाते हैं, जिनके जवाब अमूमन एजेंसियां हां या ना में लेती हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को लग रहा है कि संजय के पॉलीग्राफ टेस्ट से जांच के तार सुलझने के बजाय और उलझ गए हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







